शासकीय महाविद्यालय सारनी में “मेरा युवा भारत” (My Bharat) ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का लाइव प्रसारण

वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में “मेरा युवा भारत” (My Bharat) ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का लाइव प्रसारण कक्ष क्रमांक-26,स्मार्ट क्लास में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।
इस लाइव प्रसारण के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना गया। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा:

“यह अभियान केवल व्यक्ति या परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और सबसे बढ़कर राष्ट्र के लिए है। हमारे युवा नशे के खतरे को बखूबी समझते हैं। आज देश के लाखों युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली है। आज लिया गया यह संकल्प अगले 100 सप्ताह तक लगातार चलेगा, जिसके तहत हर रविवार कला, संस्कृति, खेल और योग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। नशा व्यक्ति के फोकस को भटकाता है और धीरे-धीरे युवा को उसके अपने सपनों से दूर ले जाता है।”
उद्बोधन के पश्चात उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को “नशा मुक्त भारत” की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पन्द्राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जिन्होंने उपस्थिति सूची तैयार करने, फोटो एवं वीडियो कवरेज और विद्यार्थियों के फीडबैक को “मेरा युवा भारत” (My Bharat) पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही पूरी की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पन्द्राम के साथ समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस राष्ट्रीय ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से जुड़ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.