*नपाध्यक्ष व सीएमओ ने पाथाखेड़ा शोभापुर क्षेत्र में किया स्वच्छता कार्य का निरीक्षण अनुपस्थित मिले तो स्वच्छता कामगार तो कटेगा वेतन*

 

_नाले, नालियों का प्राथमिकता के तौर पर सुधार करने के निर्देश, सुरक्षा किट में नहीं मिले कई सफाई कामगार।_

सारनी। बारिश के दिनों में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की स्थिति को सुधारने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी व उपयंत्रियों की टीम सतत मॉनीटरिंग कर रही है। शनिवार सुबह भी टीम ने सारनी, पाथाखेड़ा व शोभपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर पर्यवेक्षक सुपरवाइजरों को व्यवस्थित कार्य के निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में नालों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत होने का खतरा है। इसे देखते हुए नगर पालिका निगरानी कर रही है। शनिवार को अल सुबह नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, उपयंत्री रविंद्र वराठे, राजेश वागद्रे व अन्य टीम ने सारनी, पाथाखेड़ा और शोभापुर क्षेत्र के वार्डों का औचक निरीक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नाले और नालियों की सफाई का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में पानी घुसने की

समस्या ना आएं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने कहा कि नपा क्षेत्र में पर्याप्त स्वच्छता मित्र तैनात है। काई सफाई कामगार काम पर नहीं मिला तो उसका वेतन काटा जाएगा। स्वचछता पर्यवेक्षक एवं सुपरवाइजरों से उन्होंने कहा कि कई कामगार आधार बेस अटेंडेंस लगाने के बाद काम से गायब मिलते हैं। ऐसे कामगारों को सूचिबद्ध कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.