शासकीय महाविद्यालय सारनी मैं लगाएं जा रहे हैं 1000 पौधे

वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी मैं लगाएं जा रहे हैं 1000 पौधे महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि नगर पालिका सारनी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत

आम, जामुन ,करंज इत्यादि पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका द्वारा उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड, गर्मियों में उनके आसपास की सफाई एवं पानी देने हेतु एक कर्मचारी 2 वर्ष तक देने की बात कही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री किशोर बरदे ने बताया की महाविद्यालय द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। यह क्षेत्र और समाज के लिए प्रेरणा का कारण है, साथ ही मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका सारनी भी यह कार्य बड़ी गंभीरता से कर रही है। सीएमओ श्री हितेश शाक्य ने

इन पौधों की फेंसिंग से सुरक्षा हेतु संभावित प्रयास करने का आश्वासन दिया। वार्ड पार्षद श्री दशरथ सिंह जाट ने विद्यार्थियों के बैठने हेतु चेयर उपलब्ध करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय से श्री उमेश सालवंशी, श्री तपेश साहू, श्री उत्तम साहू, श्री सहदेव सूर्यवंशी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शुभम गुप्ता, श्रेया परमार महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.