सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी स्वच्छता मित्र पंजाब नाटो को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभिनी विदाई दी गई। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में पंजाब नाटो द्वारा वर्ष 2012 से 31 जुलाई 2026 तक किए कार्यों का वर्णन दिया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, केएल सोनारे, राजेश वागद्रे, निराकार सागर, अक्षय जोशी, संतोष धोटे, संदीप
डोंगरे, सुखदेव सिंदूर, किशोरी सोना, अमित नकवाल के अलावा अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे। नपाध्यक्ष ने उनके सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामाएं दी। इसके बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी पंजाब नाटो को उनके निवास तक पहुंचाय गया।