*शासकीय महाविद्यालय परिसर में नगर पालिका रोपे 251 पौधे*

 

_अमृत हरित महाभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण प्रारंभ, नपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।_

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा एक पेड़ मां के नाम एवं अमृत हरित महाविभयान के तहत शासकीय महाविद्यालय परिसर बगडोना में पौधारोपण किया। यहां 251 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी की मौजूदगी में किया गया।

नगर पालिका प्रतिवर्ष बारिश के मौसम में आवश्यकतानुसार स्थानों पर पौधारोपण करती है। शुक्रवार 31 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम एवं अमृत हरित महाविभयान के तहत शासकीय महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए स्थल चयनित किए। यहां पूर्व से गड्ढे तैयार कर रखे गए थे।

शुक्रवार को दोपहर बाद नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद दशरथ सिंह जाट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ द्वारा यहां पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हुए। इस अवसर पर उपयंत्री रविंद्र वराठे, अमित पांडे, प्रमोद हुरमाड़े के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.