*बाढ़ संभावित क्षेत्रों का अध्यक्ष-सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण*

_सारनी और पाथाखेड़ा के संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नियमित रूप से कचरा उठाने, सफाई कामगारों को आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ ही काम पर आने के निर्देश।_

सारनी। बारिश के दिनों में संभावित बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए नगर पालिका सतत निगरानी कर रही है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उपयंत्रियों की टीम ने सारनी और पाथाखेड़ा के संवेदनशील क्षेत्रों में निरीक्षण किया। स्वच्छता टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद सारनी ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर पहले से ही टीमें तैनात कर दी थी। इनकी निगरानी के लिए शुक्रवार को अल सुबह नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल व अन्य टीम ने सारनी और पाथाखेड़ा क्षेत्र के वार्डों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 7.30 बजे ही टीम वार्डों में पहुंच गई। कुछ स्थानों पर सफाई कामगार

नहीं मिलने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नाराजगी जताई। नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई कामगारों से कहा कि नगर पालिका द्वारा उन्हें समुचित मात्रा में सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं। वे इसे पहनकर ही काम पर आएं। क्षेत्रीय पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर सफाई व्यवस्था बनाए रखें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने दोनों क्षेत्रों के सफाई पर्यवेक्षक, सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में नालों और नालियों में बाढ़ जैसी स्थिति ना बनें।

इनसे पानी निकलने की समुचित व्यवस्था हों। इसकी पुरी जिम्मेदारी संबंधित की है। उन्होंने कहा कि वार्डों में सफाई के बाद निकला कचरा हर हाल में उसी दिन उठाया जाकर ट्रैचिंग ग्राउंड पहुंच जाएं। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह संक्रमण से बचा जा सकता है। नालियों में मच्छररोधी पाउडर का छिड़काव भी नियमित रूप से किया जाएं। इस दौरान निर्माणाधीन मंच का भी निरीक्षण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.