–
*वार्ड 20 में आयोजित शिविर में 42 उपभोक्ताओं ने जमा किए नल कनेक्शन शुल्क, आज वार्ड 17 में सभी वार्डों के लिए आयोजित होगा शिविर*
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत नल कनेक्शनों का शुल्क एकत्रित करने हेतु नगर पालिका द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके तहत गुरूवार 23 जुलाई को वार्ड 20 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 42 उपभोक्ताओं ने शुल्क जमा किया। जलावर्धन योजना के तहत स्थापित नल कनेक्शनों का कनेक्शन शुल्क एवं जलकर संग्रहण हेतु नगर पालिका सतत प्रयास कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य के मार्गदर्शन में वार्ड पार्षद रोशनी संदीप झपाटे के सहयोग से गुरूवार 23 जुलाई को वार्ड 20 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका की टीम ने वार्ड में सर्वे कर लोगों को नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान कुल 42 नागरिकों ने नए कनेक्शन शुल्क जमा किए। नागरिकों को असुविधा ना हो इसके लिए नगर पालिका द्वारा घर-घर
पीओएस मशीन भी उपलब्ध कराई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि इसी श्रंखला में शुक्रवार 24 जुलाई को वार्ड 17 आंगनबाड़ी केंद्र भाग 1 में उक्त शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर के सभी वार्डों के नागरिक उपस्थित होकर जलकर एवं जलावर्धन योजना के नल कनेक्शन शुल्क जमा कर सकते हैं। निर्धारित दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर के साथ उक्त शिविरों में उपस्थित होकर शुल्क जमा किया जा सकता है।