सारनी नगर में सेवा भारती संस्था की ओर से सुनील गावस्कर वार्ड में संध्या झरबडे एवं मछली काटा वार्ड में कनिका हालदार के द्वारा संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ बच्चों को नैतिक एवं सामाजिक विचारों से जोड़ने के लिए खेल, कहानी, दोहे, गीत के माध्यम से जीवन के मूल्यों समझाया जाता है यह केंद्र 6 माह से संचालित हो रहे है। नगर संचालन समिति द्वारा बुधवार को इन केंद्रों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओ को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
संस्कार केंद्र समिति के पालक विनोद झरबडे ने बताया कि इस केंद्र में उन बच्चों को पढ़ाया जाता है जिनके माता पिता मजदूरी करती हैं जो अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते है आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कही कोचिंग नहीं जा पाते है इन बच्चों को ढूंढ़कर यहां लाया जाता है उन्हें शिक्षा से जोड़े रखने का प्रयास समिति करती हैं जिससे उनके बेहतर भविष्य बनाया जाए।
सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य चंद्रशेखर टैगोर ने बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए खेलो का महत्व बताया।
आज नगर के गणमान्य नागरिक जगदीश आहूजा, पंजाबराव बारस्कर, भोजराज परमार, कुण्डलिक बारस्कर जी केंद्रों का अवलोकन एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।