16 जुलाई 2026 को जगन्नाथ मंदिर सारणी से बड़े ही धूमधाम से भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा निकलेगी
इस वर्ष भी उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारणी एव समस्त ओड़िया समाज सारणी पाथाखेड़ा शोभापुर एवं सारणी नगर के जगन्नाथ भक्तों , धार्मिक संगठनों सामाजिक संगठनों धर्म प्रेमियों के द्वारा सारणी नगर में बड़े ही धूमधाम बैंड बाजा ढोल नगाड़ों के साथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा निकाली जाएगी । उत्कल समाज समिति अध्यक्ष अमित सिंदूर सचिव कीर्ति नायक ने जानकारी देते हुए के बताया कि
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 16 जुलाई 2026 तिथि अनुसार भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर धूमधाम से निकाली जाएगी जिसमें सुबह प्रातः काल 8 बजे भगवान जगन्नाथ महाप्रभु माता सुभद्रा जी बड़े भाई भगवान बलभद्र जी के पूजन स्नान श्रृंगार कर हवन पूजन कर भोग लगाकर तीनों को सजाकर श्रृंगार कर रथ में बैठाकर नगर भ्रमण कराया जाएगा
भगवान रथ में बैठकर भक्तों को दर्शन देकर सभी का कल्याण करने मंदिर से निकलकर दर्शन देने निकलते है रथयात्रा दोपहर 1 बजे से जगन्नाथ मंदिर सारणी जी टाइप हाईस्कूल के पास स्थित मंदिर से रथयात्रा गाजे बाजे ढोल भक्ति गीतों के धुन पर सारणी नगर के मुख्य मार्गो से निकलकर मंदिर में पहुंचेगी ओर तत्पश्चात भंडारा महाप्रसाद वितरण किया जाएगा सारणी नगर के श्रद्धालु इस रथयात्रा अधिक से अधिक संख्या में में शामिल होकर पुण्य लाभ ले सकते है ।