*शासकीय महाविद्यालय सारणी में वर्षों से प्रतीक्षारत एमएससी जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री एवं एम ए राजनीति विज्ञान का हुआ शुभारंभ* महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम ने बताया की विगत 6 महीनों के सतत प्रयासों से यह कार्य संपन्न हुआ और आज दिनांक 11.7.2026 से प्रारंभ हो गया है। विगत कुछ समय से विद्यार्थियों एवं छात्र संगठनों द्वारा सतत रूप से मांग की जा रही थी जो आज पूर्ण हो गई। महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह ने बताया की इस कार्य में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी का बहुत बड़ा योगदान है। उनके सक्रिय भागीदारी से यह कार्य संभव हो सका है । इससे क्षेत्रीय विद्यार्थियों एवं आमजन में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है। विद्यार्थी सुबह से एमपी ऑनलाइन कैफे में बैठकर इंतजार कर रहे थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टर राजेश हनोते,श्री उत्तम साहू डॉ दसरू यदुवंशी ने बताया कि लगभग 35 से 40 विद्यार्थी सुबह से इंतजार कर रहे थे। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ श्री उमेश सलवंशी,
अनिल कुमार तुमडाम ,डॉक्टर गोलमनं आहाके, अनुज कुमार हालदर, श्री मोहन पवार, श्री बसंत ऊईके, श्री दिनकर लिखित कर, श्री शैलेश श्रीवास्तव, श्री वीरेंद्र चौरे, श्री शाहिद सिंघानिया, श्री रावजी सलाम, डॉ हरीश लोखंडे, श्रीमती संगीता उघड़े, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती कविता, श्रीमती अर्चना महाले, डॉ अनीता नागले, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती गंगा चौरे ,श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती प्रियंका दवांडे, श्रीमती रीना ऊईके, डॉक्टर अंजना राठौर एवं समस्त स्टाफ एवं बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा नेहा ठाकुर , रानी ठाकुर शामली गायत्री रितु पवार उपेंद्र यादव आरती नर्रे एवं समस्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में आनंद और हर्ष का माहौल बना हुआ है।