प्रवेश मेला
वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारणी में प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के संरक्षण में प्रवेश मेला का आयोजन किया गया । प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में आने वाले विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया एवं महाविद्यालय में संचालित समस्त संकाय और विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की गई उन्होंने बताया कि आज दिनांक तक नवप्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या 415 हो गई है। साथ ही महाविद्यालय में प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. दसरू यदुवंशी द्वारा छात्र एवं छात्राओं को प्रवेश एवं पाठ्यक्रम से संबंधित परामर्श
विद्यार्थियों को दिया गया। प्रवेश की यह प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण हेल्प डेस्क के टेक्नीशियन श्री वीरेंद्र चौरे और श्री शाहिद सिंघानिया द्वारा त्वरित रूप से समाधान किया जा रहा है। विद्यार्थी फोन कॉल के माध्यम से भी समाधान प्राप्त कर रहे हैं। प्रवेश संबंधी कार्य में समस्त स्टॉफ और कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है।