बैतूल। डायलिसिस उपचाररत संदीप सोनपुरे को तत्काल A+ रक्त समूह की आवश्यकता होने पर भाजपा सोशल मीडिया कार्यकर्ता मनीष मिसर ने सहयोग के लिए संपर्क किया। उनकी एक फोन कॉल पर भाजपा युवा नेता मोहन देवड़े बिना देर किए राठी अस्पताल पहुँचे और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
तेज बारिश के बावजूद मोहन देवड़े का सेवा भाव कम नहीं हुआ। उन्होंने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर यह संदेश दिया कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
इस अवसर पर मनीष मिसर ने मोहन देवड़े के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
मोहन देवड़े के इस प्रेरणादायी कार्य की अस्पताल में उपस्थित लोगों ने भी सराहना की और इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।