राजस्थान में 13 वर्षीय मासूम से दरिंदगी के विरोध में ABVP ने फूंका पुतला, घोरडोंगरी में उग्र प्रदर्शन
घोरडोंगरी। राजस्थान में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 32 दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की हृदयविदारक घटना के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) घोरडोंगरी इकाई द्वारा उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की मांग को लेकर नगर में पुतला दहन किया।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी घोरडोंगरी इकाई के नगर मंत्री अपूर्व जैन ने किया। प्रदर्शन में विशेष रूप से सारणी इकाई से मानस सिंह उपस्थित रहे।
मासूम को न्याय दिलाने और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मुखर होते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार और अपराधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सह मंत्री गौतम पटले, आयुष खंडेलवार, अमन सोनी, प्रतीक चौरे, और राज अरसे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय और दोषियों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।