*महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन,*

 

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहबराव झरवड़े की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार नव प्रवेशित छात्रों के लिए ,कार्यक्रम प्रभारी डॉ भूपेंद्र पाटणकर द्वारा दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया, जिसमें महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों को मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा महाविद्यालय की स्थापना शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की, लाइब्रेरियन डॉक्टर यासमीन जिया द्वारा स्वयं पोर्टल एवं छात्रों को लाइब्रेरी का भ्रमण करवा कर जानकारी प्रदान की, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबडे द्वारा सभी नव प्रवेशित छात्रों का परिचय प्राप्त कर नवीन शैक्षणिक सत्र एवं संस्थान चयन के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की ,डॉ दामोदर झारे ने छात्रों को एबीसी आईडी, की जानकारी, डॉ राजेश

आर्य ने शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना की जानकारी प्रदान की, डॉ ओमप्रकाश बोरकर द्वारा छात्रों को नवीन शिक्षा नीति से अवगत कराया गया,कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ अजय चौबे द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं डॉ अजाब खातरकर द्वारा स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ की जानकारी प्रदान की गई, इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.