शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में NSS एवं NTF के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ कार्यक्रम

जिला बैतूल ( सारनी ) । वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना में NSS एवं NTF के संयुक्त तत्वावधान में दीक्षारम्भ कार्यक्रम मनाया गया। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सतपुड़ा भवन भोपाल एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल के अंतर्गत नवागंतुक विद्यार्थियों हेतु “प्रवेश उत्सव ” इंडक्शन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम में दीक्षा आरंभ का द्वितीय दिवस के अवसर पर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई:

नई शिक्षा नीति 2020, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी “तनाव और अवसाद” एवं एंटी रैगिंग जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम द्वारा सभी नवागंतुक विद्यार्थियो को अपने उद्बोधन में नई शिक्षा नीति 2020 क्या है इसकी महत्व और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही “अवसाद और तनाव” के कारण एवं उनके समाधान विषय पर विद्यार्थियों बिंदुवार अवगत कराया आपने महाविद्यालय में प्रवेश लेकर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर अपना भविष्य सुरक्षित करें और अपने परिवार का नाम रोशन करें साथ ही महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी मनोज नागले ने एंटी रैगिंग विषय पर विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी प्रकार परेशानी हो तो महाविद्यालय में एंटी रैगिंग समिति का गठन किया गया समिति तक अपनी शिकायत जरूर दर्ज करें यदि कोई पूर्व छात्र छात्राएं नए छात्र छात्राओं को परेशान करते पाए गए तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संगीता उघड़े मैडम ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं संचालित हो रही हैं जैसे गांव की बेटी योजना, आवास योजना, प्रतिभाकिरण योजना एवं संबल योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में लगभग 60 नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एन एस एस वालेंटियर,

विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों ने योगदान दिया इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ डॉ हरीश लोखंडे, डॉ अंजना संजय राठौर, डॉ दशरु यदुवंशी शैलेश श्रीवास्तव, डॉ गोलमन आहके, डॉ सविता पटेल, अनीता नागले, अर्चना महाले, गंगा चौरे, लक्ष्मी नागले, अनिल तुमडाम, दिनकर लिखितकर, मोहन पवार, , संगीता उघड़े, कविता धोटे, ज्योति भावरासे एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.