सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी के रामरख्यानी स्टेडियम में विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए रेड स्पोर्ट्स एमपी द्वारा आयोजित 60 दिवसीय समर कैम्प का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ।

 

 

 

जिला बैतूल (सारनी) । समापन समारोह में बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और प्रशिक्षण का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 660 मेगावाट नवीन इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री एस. एन. सिंह थे। समारोह की अध्यक्षता खेल एवं संस्कृति समिति, सारनी के महासचिव संजय जोशी ने की, जबकि महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) एवं सचिव, श्रम कल्याण प्रबंधन समिति, सारनी नरेश पनवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने समर कैम्प में अर्जित खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

रेड स्पोर्ट्स एमपी के संस्थापक अजय डांगी ने बताया कि 60 दिवसीय समर कैम्प का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना है। उन्होंने समर कैम्प के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सतपुड़ा ताप विद्युत गृह प्रबंधन, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ खिलाड़ी श्री सुनील थांकपन तथा प्रशिक्षक शहादत हुसैन, जीशान हुसैन, योगेंद्र राजपूत, अजय विश्वकर्मा, पवन श्रीवास, आयुर वर्मा और ओमकार राजपूत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समापन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के खेल प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.