*घोड़ाडोंगरी के समीप सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी*

दिलीप अग्रवाल

 

घोड़ाडोंगरी। सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे घोड़ाडोंगरी के समीप हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रमिला धुर्वे के रूप में हुई है, जो शोभापुर कॉलोनी की निवासी बताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमिला धुर्वे अपने एक परिजन को छोड़ने के लिए घोड़ाडोंगरी आई थीं। वापस लौटते समय घोड़ाडोंगरी के समीप टोल टैक्स से आगे खोलई नाले की पुलिया के पास महिला की आईशर वाहन से टक्कर हो गई।

एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ा डोंगरी लाया गया।

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.