*प्याउ निरीक्षण में 17 स्थानों पर नहीं मिला पानी, 51 मटके मिले खाली, 03 स्थानों से मानसेवी नदारत, ठेकेदार को दोबारा 18 हजार कटौती का नोटिस*

 

 

_पार्षदों की शिकायत के आधार पर कार्यवाही, पांच प्याउ में बांस की जाली भी नहीं मिली, निविदा शर्तों के अनुसार की देयक से कटौती।_

 

सारनी। आम नागरिकों को भीषण गर्मी में शुद्ध एवं शीतल पानी पिलाने के लिए नगर पालिका ने प्याउ स्थापित किए हैं। नगर पालिका द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई प्याउ में अनियमितता की जा रही है। 8 जून को निरीक्षण में 17 स्थानों पर पानी नहीं मिला, 51 मटके खाली मिले जबकि 3 स्थानों पर मानसेवी नहीं थी। नगर पालिका ने ठेकेदार को 18 हजार 575 रूपए कटौत्रा नोटिस दिया है।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान एवं पार्षद की शिकायत अनुसार शिवमंदिर सारनी, यूबीआई, बैंक सारनी. एबी टाईप के कोने में, बजरंग मंदिर पाथाखेडा, पोस्ट ऑफिस सारनी, कन्या हाई स्कूल सारनी, प्रधान मंत्री आवास योजना परिसर, मस्जिद चौक सारनी, भरत बूट हाउस सारनी, न.पा. चौक सारनी, जय स्तंभ चौक सारनी, बन्डू नाई सारनी, सुपर डी क्वाटर के पास स्थित प्याऊ में 51 नग मटके कम पाए गए। न.पा. चौक सारनी, जय स्तंभ चौक सारनी, चौहान किराना सारनी, भरत बूट हाउस सारनी, दमुआ बेरियल सारनी, सु.डी. क्वाटर सारनी, एस.बी.आई. बैंक शोभापुर, लालूपान ठेला शोभापुर, छतरपुर चौक, कॉलेज गेट बगडोना, शोभापुर बस स्टॉप, शिवमंदिर सारनी, ए.बी. टाईप के कोने पर, सरस्वती इले. पाथाखेड़ा, पाथाखेड़ा चौपाटी, बजरंग मंदिर पाथाखेडा, कन्या हाई स्कूल सारनी में स्थित प्याऊ में मटको में पानी नहीं था। मस्जिद चौक सारनी, एस.बी.आई. बैंक शोभापुर, वर्कर क्लब शोभापुर में 03 मानसेवी अनुपस्थित थे।

शिवमंदिर सारनी, ए.बी.टाईप के कोने पर, स्टेट बैंक पाथाखेडा, दमुआ नाका सारनी, चौहान किराना स्टोर सारनी में स्थित 05 प्याऊ में बांस की जाली लगी नहीं मिली। नगर पालिका ने निविदा एवं ठेकेदार से अनुबंध के अनुसार ठेकेदार मे. देवांश इंटरप्राइजेस को कुल राशि रू. 18575 की कटौत्री देयक से किए जाने संबंधित नोटिस जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.