पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है- जगदीश पंवार
विश्व पर्यावरण दिवस हमे प्रकृति के प्रति अपने दायित्वो का स्मरण कराता है – रंजीत सिह
सारनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद सारनी के उपाध्यक्ष जगदीश पंवार ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।”
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिह ने कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है।”
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, विधायक प्रतिनिधि जी.पी. सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री सुधा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, पार्षद योगेश बर्डे, प्रवीण सोनी, राजकुमार नागले, प्रकाश डेहरिया, धर्मेंद्र राय, मुकेश यादव, राहुल कापसे, नगर पालिका परिषद सारनी के मनोनीत पार्षद विनय मदने, सरोज विश्वकर्मा, सुनीता यादव, रमेश हरोड़े, रमेश पंवार, संजीत चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी रंजीत सिह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।