सारणी। जिला कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आदेशानुसार 31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आदेशानुसार एवं मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) सारणी के सहयोग से संचालित CSR गतिविधियों के अंतर्गत संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम पंचायत पांढरा, सूखाढाना, विक्रमपुर, घोघरी एवं बेलोंड में व्यापक तम्बाकू निषेध
जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, नशामुक्ति नारे, लोकगीत तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, आर्थिक नुकसान एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश पहुंचा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं किशोर-किशोरियों ने नशे से दूर रहने तथा
अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि तम्बाकू एवं अन्य नशे व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाना आवश्यक है। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा CSR सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित कर लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।