सारनी*– सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के कार्यपालन अभियंता सिविल क्रमांक एक में कार्यरत सोमजी उइके सिविल परिचारक का आकास्मिक निधन हुआ। स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य कलिबाई उइके को उनके संयुक्त बैंक खाते में रूपए पछत्तर हजार की आर्थिक सहायता आर टी जी एस के माध्यम से स्थानांतरित की गई है । स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के निर्णयानुसार एक फरवरी-2023 के पश्चात नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर
आश्रित परिवार को पछत्तर हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।अंशदान के रूप में रूपये 150/- प्रति सदस्य वेतन से कटौती की जाती है। समिती ने कंपनी केडर के अधिकारी एवं कर्मचारी जो अभी तक सदस्य नहीं बन पाये हैं, उनसे सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है। मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी कर सदस्यता अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। श्री सूने ने बताया कि स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार की सदस्य कलिबाई
उइके के आवास क्रमांक सुपर डी 308 पर भुगतान पत्र दिया गया।इस अवसर सिविल विभाग पीतम सिंदूर, शेख चमन आप्रेशन 3 से ,आप्रेशन चार से सोहनलाल कहार और अमित सल्लाम आप्रेशन दो से उपस्थित हुए। भुगतान की सूचना संबंधित कार्यालयों सहित जबलपुर मुख्यालय को सूचित किया गया है।