*सारनी में पूर्व पीएम राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, दूरसंचार क्रांति और पंचायती राज को किया याद*

 

*सारनी।* भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय नाना कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मंडलम अध्यक्ष हेमन्त धोटे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिरुपति अरोलू एवं भोला कांति ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में दूरसंचार क्रांति लाकर देश को 21वीं सदी में प्रवेश कराया। पंचायती राज व्यवस्था लागू कर ग्रामीण भारत को सशक्त करने में उनकी अहम भूमिका रही।

मंडलम अध्यक्ष हेमन्त धोटे एवं रोहन रघुवंशी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में भारत को नई दिशा दी। देश की उन्नति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में माणिक धोटे, गौतम नागले, विलास लोनारे, हरीश पाल, सन्नी अरोलू, प्रवीण पाल, गोविंदा आरोलू, तरुण पाल, मणि सुब्रह्मण्यम, आसिफ, विपिन कुशवाह, डी डी देशमुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.