*सारनी में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका*
*सारनी।* NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सारनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से जय स्तंभ चौक तक मशाल रैली निकाली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में हुई धांधली को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया है और इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
इस विरोध प्रदर्शन में माणिक धोटे, एस के उपरीत, भोला कांति, आनन्द नागले, वसीम खान, मंडलम अध्यक्ष हेमन्त धोटे, राफे बख्श, रामाश्रय वर्मा, मणि सुब्रह्मण्यम, मनोज ठाकुर, रोहन भारती, चांद अंसारी, फैयाज, अप्पू, राशिद खान, मुश्ताक कादरी, बंटी करोसिया, विपिन कुशवाह, जोज़फ जॉन, सी एम बेले, गोविंदा आरोलू, महेंद्र भारती, मो ताहिर, मिलिंद थोराट, मुन्नूलाल कापसे, आकाश, आकिब, इरफान, सोनू सोनी, सुनील भलावी, चंद्रा सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।-