श्री विठ्ठल मंदिर परिसर में ——— पुरुषोत्तम मास में कड़ कड़ाती धूप में चल रही भागवत कथा —- मातृ शक्ति की अपार भीड। *नेपानगर* (जिला बुरहानपुर)— श्री विठ्ठल मंदिर के परिसर में सूने परिवार में 3 री श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गजानन सूने की ओर से किया गया है। इसके पूर्व दिसंबर 2004 में नंदकिशोर सूने द्वारा माता पिता की स्मृति में नेपानगर में ही भागवत कथा का आयोजन किया था। दूसरी भागवत कथा सारनी में मथुरा बाई सूने ने फरवरी 2024 में आयोजित की जहां पंडित संजय व्यास महाराज सिराली (हरदा) ने सुंदर कथा की । भारतीय संस्कृति में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। भागवत कथा दोपहर एक बजे से 5 बजे तक हरि भक्त परायण तुकाराम महाराज जी कर रहे हैं। भागवत कथा के कथा वाचक तुकाराम महाराज ने अधिक मास में भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश
डाला। किस प्रकार उत्तानपाद राजा के पुत्र भक्त धुव्र ने भगवान की भक्ति की और भव सागर पार कर संसार में अमर हो गये। उसी प्रकार हिरण्यकशिपु को मार कर भक्त प्रह्लाद का उध्दार किया। कथा में राजा परीक्षित, वामन अवतार औेर राजा बलि की कथा के साथ मत्स्य अवतार की कथा विस्तार से समझाया। कथा वाचक पूरी भागवत कथा मराठी भाषा में कर रहें हैं। इस अवसर पर श्री विठ्ठल मंदिर के सदस्य ओंकार राउत, निंबा पाटिल गजानन सूने परिवार के सभी सदस्य सहित भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित होकर कथा को श्रवण कर रही है।