*पूर्व डीएसपी अभयराम चौधरी को पुलिस विभाग की निष्ठा से सेवा देने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित*

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल

 

नर्मदापुरम। होशंगाबाद नगर के अभयराम चौधरी जिन्होंने पुलिस विभाग में 30 वर्ष से लगातार अपनी सेवा के माध्यम से सदैव उत्कृष्ट कार्य किया और पुलिस विभाग में कानून के द्वारा सही को सही मायने में स्थापित कराने का योगदान दिया।

जिनकी सेवाओं का आकलन करते हुए विशिष्ट श्रेणी का माना गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा उन्हें रुस्तम जी पुरस्कार से भोपाल के रविन्द्र भवन में सरकारी आयोजन में सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त होते हुए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक जी का बहुत ही आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

गौरतलब हो कि चौधरी ने पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा ईमानदारी और कठोर परिश्रम करके समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने हेतु भरसक प्रयास किया। ये अहिरवार समाज के संगठनों के माध्यम से कानूनी सलाह देने का सदा नेक काम करते है और जो भी मदद के लिए उनसे मिलते है वह सहज भाव से मदद के लिए तत्पर रहते है। उनकी इसी प्रकार की अनूठी पहल व सेवाओं पर शासन द्वारा रुस्तम पुरस्कार से नवाजा गया है। चौधरी के उक्त सम्मान मिलने पर

अनुसूचित जाति के महान क्रांतिकारी वीर शहीद मनीराम अहिरवार जी के सुपौत्र मूलचन्द मेधोनिया ने उन्हें आत्मीय हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रशंसा प्रगट कर उनसे यही अपेक्षा की है कि वह सेवा निवृत्ति पशचात भी ऐसी सेवा देते रहे। अहिरवार समाज का नाम रोशन करते हुए गौरवान्वित करते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.