धार्मिक यात्रा कैलाश मानसरोवर के लिए गए मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम के 28 श्रद्धालु में से 17 श्रद्धालुओं का जानकारी प्राप्त
धार्मिक यात्रा कैलाश मानसरोवर के लिए गए मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम के 28 श्रद्धालु में से 17 श्रद्धालुओं का जानकारी प्राप्त हो गई है बचे हुए 11 श्रद्धालुओं में से जिला मंत्री चेतन राजपूत के परिवारजन का अभी भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल से बस द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर
इन सभी को आना था लेकिन 26 तारीख को यह आपदा आ जाने के कारण संपर्क टूट गया जिला मंत्री चेतन राजपूत ने स्थानीय शासन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द उनके परिवार जनों की जानकारी प्राप्त करें जानकारी प्राप्त नहीं होने पर वे स्वयं नेपाल पहुंचकर अपने परिवार जनों की जानकारी लेने का प्रयास करेंगे अभी तक जानकारी प्राप्त के अनुसार वे सभी सुरक्षित है लेकिन उनसे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है