नरसिंहपुर।
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने नरसिंहपुर के सुभाष पार्क के सामने शहीदे आजम भगतसिंग सहित शहीदों के स्टेच्यू से चंद कदम की दूरी पर शराब पीने बालों का जमघट लग रहा है, अहाता बंद होने के बावजूद आखिर जिला पंचायत द्वारा बनाए गए काम्प्लेक्स में किसकी अनुमति से शराब का ठेका दिया गया है। ठेका लेने वाले, देने वाले, देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को चिढ़ाने का काम तो मत करो। शर्म यदि है तो शीघ्र वहां से शराब ठेका हटा लेना चाहिए।
शराब माफिया के इतना दबदबा बना दिया है कि आम जनता को बहुत परेशानी व असुरक्षित रहने को मजबूर होना पढ़ रहा है। जहां शराब दुकान संचालित हो रही है वहां पर शासकीय प्रशासकीय कार्यालयों के अफसरों का आना जाना रहता है। खेदजनक है कि ऐसे सभी अधिकारियों द्वारा यह नजर अंदाज करना बहुत ही अफसोसजनक है। जगदीश पटेल ने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि उक्त शहीद स्थल से शीघ्र शराब दुकान हटाई जाये।