नर्मदापुरम l– अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ, सेठानी घाट, नर्मदापुरम द्वारा वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” अभियान के अंतर्गत भव्य सामूहिक पुंसवन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तृप्ति त्रिपाठी, संभागीय संयुक्त आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग, नर्मदापुरम संभाग, रामचंद्र गायकवाड़ व्यवस्थापक, गायत्री शक्तिपीठ, नर्मदापुरम एवं अनुराग मिश्रा जिला समन्वयक नर्मदापुरम, ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी संयुक्त आयुक्त महिला बाल विकास विभाग, नर्मदापुरम ने गर्भावस्था के दौरान पोषण
प्रबंधन पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को विटामिन, प्रोटीन एवं खनिज तत्वों से युक्त संतुलित आहार लेना चाहिए। गर्मी के मौसम में छाछ, दही, नींबू पानी जैसे सुपाच्य एवं शीतल पेय का सेवन भी अत्यंत लाभकारी है।गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामचंद्र गायकवाड़ ने बताया कि यह शक्तिपीठ परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्राण-प्रतिष्ठित दिव्य ऊर्जा केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थान पर संपन्न पुंसवन संस्कार गर्भस्थ शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गायत्री शक्तिपीठ, भोपाल से पधारी ब्रह्मवादिनी बहन सरला शर्मा, राजश्री चौरसिया, रुचि श्रीवास्तव आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन-अर्चन संपन्न कराया। गर्भस्थ दिव्य आत्मा के कल्याण एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत गर्भवती माताओं-बहनों का विधि-विधान से कुल 85 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार कराया गया।
कार्यक्रम में ललित डेहरिया, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास,प्रमोद गौर, परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास, नर्मदापुरम ग्रामीण और आंगनबाड़ी सेक्टर प्रभारी सुश्री मंजू राजपूत, कविता गोड, लतानागराज, श्वेता पटवा, चंद्रकिरण डोले नर्मदापुरम ग्रामीण की पर्यवेक्षक- आस्था शिवहरे, आशा गौर , सौरभ साहू सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका
बहनें उपस्थित रहीं एवं साथ ही सर्वश्री यू.के. सिंह, ओ पी गौर, तुलसीराम बावरिया, संतोष यादव, एन.डी. सराठे, अर्जुन यादव, परशुराम बातोसिया, रामकुमार सोनी प्रतिभा साहू,सुरेखा यादव वरुणा सिंह,विनीता सोनी,आरती गौर, शकुन पटवा, राजकुमारी सुनीता वाधवा, दीप्ति गोहिया, अनीता जाट, संध्या केशव, अंजू झंझोर अशोक यादव, आस्था यादव सोनू राजपूत पालीवाल बहन जी आदि गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने गर्भवती माता बहनों को आने वाली संतान के लिए शुभकामनाएं दी एवं सभी माता बहनों को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा रचित साहित्य आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी पुस्तक प्रदान की गई एवं कार्यक्रम का संचालन चंद्र मोहन गौर के द्वारा किया गया।