नर्मदापुरम में अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक सोलंकी ने किया उद्घाटन l

 

 

हरदा को 123 पर समेटा, नर्मदापुरम ने 22 रन की बढ़त बनाई ।

 

आशीष उघड़े जिला नर्मदापुरम । नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय जिनवरदास फौजदार अंडर-15 इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आगाज बुधवार को एमपीसीए ग्राउंड में हुआ।

 

टूर्नामेंट का पहला दो दिवसीय मुकाबला नर्मदापुरम और हरदा के बीच खेला जा रहा है।

 

नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक बोले- अनुशासन ही सफलता की कुंजी ।

 

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि संभाग के नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी रहे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनका पसंदीदा खेल रहा है। खिलाड़ियों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ मेहनत करनी चाहिए। उनकी सफलता में कोच और माता-पिता का भी बड़ा योगदान होता है।

 

*पिता की याद में होता है आयोजन*

 

संरक्षक सदस्य राकेश फौजदार ने बताया कि ये प्रतियोगिता उनके पिता स्व. जिनवरदास फौजदार की स्मृति में आयोजित की जाती है। वे खुद भी खिलाड़ी थे।

 

इस दौरान MPCA मेंबर अनुराग मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजेश चौरे और सचिव मनोहर बिलथरिया मौजूद रहे।

 

*पहले दिन का स्कोर*

 

टॉस जीतकर हरदा ने पहले बैटिंग की। टीम 42.2 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। रेयांश शर्मा ने 69 रन बनाए। नर्मदापुरम के लिए दिव्यांश गालर ने 4 और अनंत पेशवानी ने 3 विकेट लिए।

 

जवाब में नर्मदापुरम ने 47 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बना लिए। निष्कर्ष पाराशर ने 58 रन की पारी खेली। हरदा के सात्विक वर्मा और रेयांश शर्मा ने 4-4 विकेट झटके। नर्मदापुरम को 22 रन की बढ़त मिली है।

 

मैच में अंपायर विष्णु बौरासी और कुणाल पटेल रहे।ओर स्कोरर नितेश राजपूत रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.