सेवा के लिए जिले से आई सहयोग राशि

मानवता की सेवा के लिए जिले से आई सहयोग राशि।
घोड़ाडोंगरी नगर के रेलवे स्टेशन पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा रेल यात्रियों के लिए निशुल्क शीतल जल सेवा हेतु बैतूल जिला औषधि कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री मनजीत सिंह साहनी द्वारा यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु 5 दिनों के लिए सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने इस नेक कार्य से प्रभावित होकर मानवता की सेवा हेतु यह सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार के सेवाभावी कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद दिया।
तहसील समन्वय समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा आदरणीय मनजीत सिंह साहनी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया एवं विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी उनका सहयोग हमें मिलता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.