सतपुड़ा प्लांट के मुख्य द्वार के समीप प्रतिवर्ष गर्मियों मैं लगाया जाता है प्याऊ
भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ द्वारा लगातार चौथे वर्ष सतपुरा पावर प्लांट के मुख्य द्वार एवं सारणी बस स्टैंड के मध्य में गर्मियों के दिनों में 4 मांह के लिए प्याऊ लगाया जाता है भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के महामंत्री विनोद भारती एवं संरक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया की सतपुड़ा प्लांट में कार्य करने वाले ठेका श्रमिको एवं राहगीरों व आम जनों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्याऊ लगाया जाता है और सुबह 9:00 बजे से शाम को 7:00 तक सभी को शीतल जल उपलब्ध कराया जाता है एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री
पंजाब राव गायकवाड़ एवं विभाग प्रमुख विनय डोंगरे के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जाता है उन्होंने बताया भारतीय मजदूर संघ द्वारा सेवा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए जाते हैं उसी विषय को ध्यान में रखकर प्रतिवर्ष प्याऊ लगाया जाता है नगर के युवा संजय यादव एवं अनिरुद्ध मालवीय ने बताया कि वर्तमान मे भीषण गर्मी पड़ रही है और नगर में कहीं भी कोई दूसरा प्याऊ नहीं है ऐसे में श्रमिक संघ द्वारा शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए प्याऊ का कुशल संचालन सराहनीय कार्य है