*नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत वार्ड स्तर पर हुई महिलाओं की संगोष्ठी*

 

_सभी 36 वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्ड की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन पर की चर्चा।_

सारनी। नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सभी वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैनगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं की मौजूदगी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को वार्ड स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण, एल्डरमैनगण,

जनप्रतिधिगण एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के अलावा वार्ड की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी मनोज परते, निधि मेरावी के अलावा नगर पालिका की ओर से वार्ड स्तर पर तैनात कर्मचारियों ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी वार्डों के पार्षदगणों ने हिस्सा लिया। पखवाड़े के तहत 21 अप्रैल को नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत सार्वजनिक शौचालयों, पिंग टॉयलेट के संचालन महिला समूहों के माध्यम से

कराने के नवाचार की जानकारी दी जाएगी। इसके लिवा पी.एम. स्वनिधि योजना के तहत महिला स्ट्रीट वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराने के शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पात्र महिला हितग्राहियों से उक्त शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.