जिला बैतूल (सारणी)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा सत्र 2025–26 का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह भावना देखी गई।

विद्यालय में प्रथम स्थान चंद्रांश भूमरकर ने 95.2% अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान निरुपंम राठौर ने 94.4% अंक प्राप्त किए तथा तृतीय स्थान सृष्टि सिंह ने 92.6% अंक अर्जित किए। चतुर्थ स्थान गुणाक्ष पचोरिया ने 89.4% अंक प्राप्त किए और पंचम स्थान सोनाक्षी लोखंडे ने 89.2% अंक प्राप्त कर बनाया।
अन्य विद्यार्थियों में पायल वर्टी ने 88.8%, रुद्र यादव ने 88.8%, वैष्णवी यादव ने 87.4%, ऋषिता धोटे ने 85%, अथर्व मालवीय ने 84.4%, खनक यादव ने 84.2%, फिजा अंसारी ने 83%,गौरव पवार 82.6% हिमांशी चौकीकर ने 82.2%, अलीशा शाह ने 81.6%, सौरभ साकरे ने 81.4% तथा उज़मा अंसारी ने 80.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच हर्षोल्लास का वातावरण रहा।
स्कूल मैनेजर सिस्टर प्रसन्ना एवं स्कूल प्राचार्या सिस्टर सजना ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति की आशा व्यक्त की।
