एल एफ एस पाथाखेड़ा में इशिका मोंगरे ने 91.6%के साथ बारहवीं बोर्ड परीक्षा में एवं जीत चौहान ने 94.6%के साथ दसवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया
संस्था प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2025-26 मे बारहवीं में इशिका मोंगरे एवं दसवीं में जीत चौहान ने
स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025-26में साजिया परवीन 94% के साथ द्वितीय एवं उमिया अंबर ने 93.6%अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।
इस तरह कक्षा बारहवीं मैथ्स ग्रुप में कन्हैया मोदी 90.2%के साथ प्रथम,
हर्षित चौहान 85% के साथ द्वितीय व मोनाली उबनारे 84.% के साथ तृतीय स्थान पर रही।
कक्षा बारहवीं बायोलॉजी ग्रुप में इशिका मोंगरे 91.6%के साथ प्रथम,आयुषी सिंह 80% प्राप्त कर द्वितीय व खुशी रघुवंशी 78.4 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।
कक्षा बारहवीं कामर्स ग्रुप में दिशा लोखंडे 90.8% के साथ प्रथम, श्री पांडे 84.8%के साथ द्वितीय एवं प्रांजल चौकीकर ने 84.4%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।
स्कूल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने
पर स्कूल प्रबंधन, संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की ओर से छात्रों को हार्दिक बधाई।



