‘सारणी आगमन पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा का भव्य स्वागत, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया

विशाल बतरा की प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप मे नियुक्ती संगठन के लिये गौरव एव पत्रकार समाज के लिये प्रेरणादायक क्षण है- रंजीत सिह

ये सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है पार्टी के नितियो एव जनहित के मुद्दो को जनता तक पहुंचाने के लिये निरंतर प्रयासरत रहेगे – विशाल बतरा

सारणी (बैतूल)।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय पदाधिकारी विशाल बत्रा जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने के पश्चात उनके प्रथम नगर आगमन पर सारणी स्थित श्रमजीवी पत्रकार संघ कार्यालय, शॉपिंग सेंटर में भव्य एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया! उनके साथ पूर्व प्रदेश मंत्री दिपक उइके,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत पार्षद सुरेन्द्र चौहान, आशिष बागद्रे, आकाश कुदारे,विकास बतरा, ददन सिह राणा, मुकेश यादव मौजूद थे!

इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में पत्रकार साथियों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं एवं स्वागत अभिनंदन के साथ विशाल बत्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभांगीय पदाधिकारी अब्दूल रहमान ने विशाल बतरा को प्रदेश सह मिडिया प्रभारी बनाये जाने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये बधाई दी!कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ
जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विशाल बत्रा की प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्ति न केवल संगठन के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह पत्रकार समाज के लिए भी प्रेरणादायक क्षण है उन्होंने कहा कि बत्रा जी का अनुभव नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल पार्टी और समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन की मजबूती एवं एकता बनाए रखने का आह्वान किया और 1 मई मजदूर दिवस पर आयोजित भोपाल मे विशाल सम्मेलन व रैली मे अधीक से अधीक संख्यां मे जिला इकाई बैतूल से पत्रकार बन्धू पहुंचे!
प्रदेश प्रवक्ता विशाल बतरा अपने संबोधन में सभी पत्रकारो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने पत्रकार साथियों के सहयोग को अपनी शक्ति बताते हुए निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं संगठन की एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, वरिष्ठ पत्रकार विलाश चौधरी छविनाथ भारद्वाज शमीम रिजवी अंकीत यादव ललन यादव संदीप झपाटे राकेश सोनी भीम बहादूर थापा दिनेश यादव लकी रघुवंशी योगेश बरड़े प्रवीण सोनी प्रकाश डेहरिया धमेन्द्र राय मिन्टू राय उपस्थित थे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.