*डॉ भीमराव अम्बेडकर कोचिंग सेंटर में संविधान दिवस मनाया गया: छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली*
भारतीय संविधान देश की आत्मा और सर्वोच्च विधान है। यह केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में दिशा दिखाता है इसी लिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में विगत कई वर्षों से संचालित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर कोचिंग के छात्र छात्राओं के द्वारा भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार भी रखे और अनुशासित शिक्षा ग्रहण करने और संविधान के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में छात्रों ने देश के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने की शपथ ली। कोचिंग संचालक राकेश कुमार के द्वारा बताया गया कि भारत में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में भारत के संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। भारतीय संविधान को लिखने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे जिसमें बाबा साहब जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है यह भारतीय संविधान देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की
स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा का संदेश देता है। सभी नागरिकों को संविधान का सम्मान करना चाहिए और इसके मूल अधिकारों का पालन करना चाहिए छात्र छात्राओं के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और कोचिंग संचालक के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका की छायाप्रति प्रदान की गई कार्यक्रम में समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे







