बेहड़ीढाना में दूसरा मंगलवार गर्भवती माता की गोद भराई का कार्यक्रम

सेक्टर घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहड़ीढाना में दूसरा मंगलवार गर्भवती माता की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में गर्भवती माता को फल मिठाई सुहाग की सामग्री तिलक लगाकर भेंट की गई कार्यक्रम में पर्यवेक्षक अनामिका छारी मैडम ने गर्भवती माता को सभी प्रकार के मौसमी फल हरी सब्जियां तिरंगा थाली का सेवन करने के लिए कहा तथा समय-समय पर गर्भवती माता को अपनी जांच करानी चाहिए वजन, बीपी एच बी, कराए ANM सरोज भोसले द्वारा

गर्भवती माता को आयरन कैल्शियम खाने की सलाह दी गई तथा THR का उपयोग करने के लिए कहा गया आंगनवाड़ी में 11.11.25 से वजन अभियान भी चल रहा है जिसमे 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन ऊंचाई ली गई ।। कार्यक्रम में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे विमल रावल विमल सलाम आशा कार्यकर्ता संगीता भोरवंशी गर्भवती माता धात्री माता अन्य महिला पुरुष बच्चे शामिल है