*जनसेवा’ की मशाल जलाए रखने की शपथ, संस्थापक पंकज उसरेठे की पुण्यतिथि पर बांटे कंबल*
आमला। जनसेवा कल्याण समिति आमला के संस्थापक स्वर्गीय पंकज उसरेठे जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को रात्रि 8 बजे बिरसा मुंडा भवन, शनिचरा बाजार, नेहरू पार्क, आमला में एक ‘स्मरण दिवस’ एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्गीय पंकज उसरेठे के जनसेवा के कार्यों को याद किया गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों और उपस्थित नागरिकों द्वारा स्वर्गीय पंकज उसरेठे के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जनसेवा के कार्यों को देख कर नगर की शांताबाई मालवे ने अपने पति श्याम सुंदर मालवे की पुण्यतिथि पर गीता मालवे जितेश मालवे राकेश मालवे जितेंद्र मालवे के हाथों 21 कंबल जनसेवा कल्याण समिति को दान दिए सहयोग में समिति सदस्यों ने भी कंबल दान दिए
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात, संस्था के संस्थापक की स्मृति में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। समिति के अध्यक्ष राहुल धेण्डे ने बताया कि स्वर्गीय उसरेठे का सपना समाज के हर तबके तक मदद पहुंचाना था और समिति इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक अनिल सोनी, देवेंद्र राजपूत ,यशवंत चढ़ोकार जितेंद्र शर्मा, संतोष राठौर एवं जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य सुधाकर
भाजीपाले ,राजू मदान, बंटी मिश्रा ,अमित यादव, राजू हारोडे,नितिन ठाकुर, रामानद बेले ,देवा धुर्वे ,अमन सिंह परमार,यश कार्ले ,मोहित कोशे, अजय गंगारे, नितेश कोकाटे ,दिनेश झारबडे ,जीवन कहार ,जस्सी पांडे ,अनिल सोनपुरे ,भावेश मालवीय ,अंकित वाईकर ओर अन्य कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर के कवि ओर शिक्षक रामानंद बेले ने किया







