*अंधारिया में शिव महापुराण कथा कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ ग्राम में धूमधाम से निकली कलश यात्रा*
आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया में शिव पुराण एवं संपूर्ण शिव परिसर व हनुमंतलला जी लालाहरदोल जी की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन,पं:श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री (श्री धाम वृंदावन )वाले के मे
मुखारबिंद से दिनांक 6.11.2025 से 12.11.2025 तक प्रभावित होगा जिसमें प्रथम दिन शिव महापुराण की कलश यात्रा के लिए ढोल- बाजे,नगाड़ों, डीजे और फूलों की वर्षा के साथ धूमधाम से निकाली गई है,
जिसमें सैकड़ों भक्त, खासकर महिलाएं, सिर पर कलश लेकर और भजन गाते हुए शामिल हुई। यह यात्रा गाँव के प्रमुख गलियों से होकर गुजरती है और पवित्र नदियों के जल से भरे कलशों की पूजा के लिए व्यास गद्दी के पास स्थापित किया। इस यात्रा का उद्देश्य भक्तों में भक्तिमय माहौल बनाना और कथावाचक को आमंत्रण देना होता है,







