कार्तिक पूर्णिमा के अवसर बैतूल जिले की जीवन रेखा पुण्य सलिला मां माचना की जयंती पर आमला नगर से सटे ग्राम हसलपुर स्थित उदगम स्थल पर मां माचना उदगम स्थल प्राकट्योत्सव समिति के द्वारा मां मचाना उदगम स्थल पर विधिवत पूजन कर चुनरी अर्पित करी गई
इस अवसर पर सदस्याओं के द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां मचाना को अर्पित करे एवं आतिशबाजी के साथ मां माचना के जयकरो के बीच जयंती मनाई गई। समिति के द्वारा गत वर्षों से देव दीपावली के अवसर उदगम स्थल पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है । जयंती कार्यक्रम में ग्रामीणों कें द्वारा दिन में पूजन एवं भंडारा किया गया। इस अवसर पर समिति के विनोद बनखेड़े गोपेन्द्र सिंह बघेल प्रमोद हारोड़े गुणवंत सिंह चड्ढा जितेंद्र बेले राजेश पड़ोले ,धरम बैठे, पवन भसुमकर,विजय बैंठे कपिल निरापूरे ,अविनाश बैठे,संदीप धुर्वे, बबलू नरवरे उपस्थित रहे ।
जयंती कार्यक्रम में अशोक नागले रमेश बेले छन्नू बेले अजय बछले लखनलाल समेत ग्रामीणों की ग्रामीणों की सहभागिता रही।







