जिला नर्मदापुरम (सारनी) ।नर्मदापुरम में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डॉल्फ़िन बैडमिंटन एकेडमी में नर्मदापुरम विधानसभा स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा किया गया । युवा और स्वस्थ भारत की संकल्पना तथा खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव, 2025 का विधानसभा नर्मदापुरम में बैडमिंटन प्रतियोगिता से शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ और युवा भारत राष्ट्र के समग्र विकास में महती भूमिका निभायेंगे.
इस अवसर पर नर्मदापुरम विधायक सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री ज्योति चौरे, सभी मंडल अध्यक्षगण, प्रशासन से सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन , जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, अनुराग मिश्रा एमपीसीए, अनिल चौबे नोडल अधिकारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी खिलाड़ियों से संवाद करते हुए खेल भावना और युवा ऊर्जा से ओतप्रोत होकर खेलने का आह्वान किया। यह आयोजन नर्मदापुरम की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाला सिद्ध होगा।







