खंडवा में आयोजित 2nd श्री दादाजी धूनिवाले ओपन फिडे रैपिड रेटिंग्स चेस टूर्नामेंट 2025 जिसकी कुल पुरस्कार राशि दो लाख पचास हजार रुपए रखी गई थी,जिसमें बैतूल जिले के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी दीपक बामने ने चौथा स्थान प्राप्त किया ! दीपक ने प्रतियोगिता के अंतिम दौर में दिल्ली के ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा को हराया,यह बैतूल जिले के लिए गर्व की बात है। दीपक ने प्रतियोगिता में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर पूरे जिले और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया।
दीपक बामने, जो कई बार बैतूल जिले के चेस चैंपियन रह चुके हैं, ने यह ऐतिहासिक जीत अपनी कड़ी मेहनत और रणनीतिक कौशल के बल पर दर्ज की।
यह जीत न सिर्फ उनके लिए बल्कि समूचे युवाओं के लिए भी प्रेरणा है कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से कोई भी शिखर छुआ जा सकता है।
प्रतियोगिता के टॉप 5 पोजीशन में रहे खिलाड़ी:
– 1st स्थान: GM मित्राभा गुहा (WB)
– 2nd स्थान: IM अक्षत खंपारिया (MP)
– 3rd स्थान:IM आर्यन वर्षने (Delhi)
– 4th स्थान: *दीपक बामने*
– (MP-Betul)
– 5th स्थान: IM अनुज श्रीवात्री (MP)
–







