ब्रह्माकुमारी संस्था की शाखा घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बैतूल जिले की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी के द्वारा दीपावली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य सभी के सामने स्पष्ट किया गया उन्होंने बताया कि वर्तमान समय हमें अपने घर परिवार में सुख समृद्धि एवं स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सर्वप्रथम हमें अपनी बाहरी स्वच्छता ही नहीं साथ ही साथ अंदर की स्वच्छता का भी ध्यान रखना
अनेक कमी कमजोरी बुराइयां तजने के साथ अपनेजीवन में श्रेष्ठ दिव्य गुण रूप लक्षणों को धारण करना होगा तभी हमारे घर सच्ची लक्ष्मी का आगमन होगा हर घर में नारी स्वयं ही लक्ष्मी स्वरूपहै अगर हम अपने सत्य स्वरूपको पहचान कर आत्माकी ज्योत जगा कर सुख शांति पवित्रता एवं ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे तभी से अज्ञानता का अंधकार हमारे परिवार से खत्म होगा और हमारा घर ही नहीं हमारा सारा समाज ही स्वर्णिम समाज बनेगा अर्थात स्वर्णिम दुनिया का निर्माण होगा इस कार्यक्रम में बैतूल से पधारे नंदकिशोर भाई ने सभी को आत्मा की ज्योत जगा कर आत्मिक स्वरूप का अभ्यास कराया साथी ब्रह्मा कुमारी लक्ष्मी दीदी ने सभी को भगवान का प्रसाद वितरण किया एवं मंजू दीदी जी के द्वारा सभी को दीपावली के उत्सव के उपलक्ष्य में ब्लेसिंग कार्ड देकर दीपावली की बधाई दी
इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष भ्राता राजेंद्र मालवीय जी घोड़ाडोंगरी व्यापारी संघ अध्यक्ष सुनील शर्मा जी एवं साईं सनराइज स्कूल के संचालक देवी प्रसाद जयसवाल उपस्थित रहे इसी के साथ सभी ब्रह्मा कुमारीज के सदस्य भाई-बहन ने दीप जलाकर दीपावली का उत्सव मनाया







