अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी ने 50 गरीब बच्चों को दीपोत्सव पर्व पर नई ड्रेसों का किया वितरण ।
(नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान)
घोड़ाडोंगरी । अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी एवं समाजसेवियों के सहयोग से प्रतिवर्ष गरीब छात्र/छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों को दीपोत्सव पर्व पर नई ड्रेसों का वितरण किया जाता हे ।दिनांक 17 अक्टूबर को सुबह
ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी के ग्राम
पिपरीढाना में अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी एवं समाजसेवियों द्वारा पहुंचकर सर्वप्रथम वेद माता गायत्री एवं मां भारती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम में गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी के तहसील समन्वय डॉ मनोज पाटनकर ,श्री राजेंद्र मालवीय, श्री सुनील शर्मा, श्री खेमराज पवार,श्री
हरेराम मालवीय, वासुदेव नागले ,संतोष सोनी, देवीप्रसाद जायसवाल, नितेश राठौर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।जहां ग्राम के 03 से 15 वर्ष तक के 50
छात्र/छात्राओं को नई ड्रेस मिलने से बच्चों एवं पालक अति उत्साहित हुए एवं गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी एवं प्रबुद्ध जनों का तहे दिल से अभिवादन किया ।गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी के तहसील समन्वयक डॉ.मनोज पाटनकर ने गायत्री मंत्र ,श्री राजेंद्र मालवीय ने बच्चा बच्चा राम का गीत गाकर बच्चों का
उत्साह वर्धन किया एवं भारतीय संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किया ।श्री सुनील शर्मा, खेमराज पवार,वासुदेव नागले देवीप्रसाद जायसवाल,संतोष सोनी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर नई पोशाकों का वितरण कर मिष्ठान वितरित किया गया ।ग्रामवासियों द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।ग्राम पिपरी के नंदराम उइके,कानूलाल उइके,सरोज उईके,फूलवती कवडे, सुन्दरबाई उइके ने गायत्री परिवार एवं उपस्थित अतिथियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर प्रतिवर्ष गरीब छात्र/छात्राओं एवं दिव्यांग बच्चों को दीपोत्सव पर नई पोशाक वितरण करने से उनका उत्साह दुगना ना हो जाता है ।समस्त ग्रामीण समुदाय एवं छात्र/छात्राओं ने सभी अतिथियों को खूब सारा स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया ।







