*आत्मनिर्भर भारत का संकल्प: शाहपुर में विधानसभा सम्मेलन में जोर*

 

शाहपुर। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत और संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में “हर घर स्वदेशी” के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, स्थानीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके, नगर परिषद अध्यक्ष विक्की नायक, नगर परिषद चिचोली अध्यक्ष वर्षा मालवीय, पूर्व विधायक मंगल सिंह उईके, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी सहित सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे भी उपस्थित थे। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष कांति यादव ने किया।

सम्मेलन में यह बात उभरी कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित न रखकर हर घर तक पहुंचाना होगा, जिससे ग्रामीण और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के पश्चात, सभी उपस्थित लोगों को “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का शपथ दिलाई गई, जिससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।