घोड़ाडोंगरी । आदिवासी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामदीन उईके श्री नंदकिशोर उईके भगवत तुमराम गिरधारी धुर्वे मुन्नीलाल धुर्वे शिवनारायण धुर्वे ने आदिवासी समाज से एक ही दिन दीपावली के दिन दिवाली मनाने की अपील की है।
नेताओं ने समाज के नाम जारी शुभ संदेश में लिखा है कि घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर ब्लॉक में आदिवासी समाज एक महीने तक दीपावली पर्व मनाने के लिए जाना जाता है। आदिवासी समाज के नेताओं का कहना है कि ऐसे में समाज एक महीने तक दिवाली मनाने से आर्थिक परेशानियों का सामना करता है।
बच्चे लोगों की पढ़ाई लिखाई एक महीने तक चौपट हो जाती है और खेती के काम भी छूट जाते हैं उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से अपील किया कि एक ही दिन दिवाली का त्योहार मनाए और आर्थिक समस्या और बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित नहीं हो







