राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने ग्राम अन्नधारिया में निकाला पथ संचलन

प्रमोद सूर्यवंशी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने ग्राम अन्नधारिया में निकाला पथ संचलन
आमला :- नाहिया मण्डल के ग्राम अन्नधारिया में आज 11/10/2025 शनिवार को 11 बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संघ शताब्दी वर्ष में पथ संचलन निकाला गया जिसमे नाहिया मण्डल के 13 गांव के स्वयं सेवक ने हिस्सा लेकर शताब्दी वर्ष मनाया। संचलन स्वामी विवेकानंद खेल परिसर अन्नधारिया से प्रारम्भ होकर ग्राम की मुख्य गलियों से निकला जिसमे जगह जगह पर ग्राम की मातृशक्तियों नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख मुलताई श्री अरविन्द जी माथनकर का बौद्धिक प्राप्त हुआ, अध्यक्षता समाजसेवी श्री नरेन्द्र जी गढ़ेकर द्वारा एवं श्री जगदीश जी राठौर समाजसेवी का आथित्य प्राप्त हुआ, संचालन में श्री प्रवीण नरवरे सासबड, दिलीप माथनकर ससुद्रा, योगेश सोनी, कमलेश झाडे नाहिया उपस्थित रहे।

Comments are closed.