बैतूल, 1 अक्टूबर 2025।
नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित बालिका गृह (वात्सल्य गृह) में कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें बैतूल जिले की एडिशनल एसपी श्रीमती कमला जोशी एवं श्रीमान जोशी दोनों स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने बालिकाओं को अपने हाथों से भोजन परोसा एवं उनके उत्साह को बढ़ाया।
श्रीमान – श्रीमती जोशी द्वारा 30 किलो चावल, 10 किलो आटा, 5 किलो शक्कर, 2 किलो पोहा, 1 किलो मूंगदाल, 1 किलो तुअर दाल, 20 प्लेट, एवं 20 कटोरिया 2 पैकेट पेन, 15 कंपास, फ्रूटी, चॉकलेट, मिठाई के साथ प्रत्येक बच्चों को 100/- रुपए हाथ में दिए ओर 10,100/- रुपए अधीक्षिका को बालिका गृह संचालन में सहयोग के लिए दान स्वरूप भेट किया।
कुछ समय पाश्चात् श्रीमान सोमनाथ राय जी (सेवा प्राधिकरण अधिकारी बैतूल) की उपस्थिति बालिका गृह में हुई सोमनाथ जी द्वारा नवमी के शुभ अवसर पर बच्चों के लिए मिठाई, नमकीन, डेरीमिल्क चॉकलेट के साथ 20/- रुपए एवं टॉवेल प्रत्येक बेटियों को भेट स्वरूप दान किए गए।
आज के दानदाताओं द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि –
“नवरात्रि केवल पूजा-पाठ का पर्व ही नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का समय भी है। शिक्षा और संस्कार ही बेटियों की सबसे बड़ी पूंजी है।”
कार्यक्रम में क्षेत्रीय दानदाताओं ने भी अनुकरणीय पहल की नवरात्रि के प्रारंभिक दिनों में सर्व प्रथम श्रीमान देवेंद्र सोनी (व्यापारी संघ सचिव, शोभापुर कॉलोनी) एवं श्रीमती अर्चना मोहंती (समाज सेविका एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका, बागडोना) ने बालिकाओं को कॉपी, कम्पास बॉक्स और पेन उपहारस्वरूप भेंट किए। इससे 20 छात्राओं को पढ़ाई के प्रति नई प्रेरणा मिली। इसी कड़ी में विजय कुमार बारेवार (जल निगम पीईयू, छिंदवाड़ा) ने ₹5001/- तथा प्रज्ञा पचौरी (चीफ मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक) ने ₹3100/- की राशि बालिकाओं को सहयोग स्वरूप प्रदान की। बालिका गृह मकान मालिक श्रीमती रंजना चौरसिया द्वारा नवरात्रि में बच्चों को कन्या भोज के साथ फल एवं टी-शर्ट वितरित किए इसी तारतम्य में समय समय पर महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी द्वारा समय समय पर बच्चों को कपड़े मिठाई आदि भेंट करते है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अभिषेक जैन द्वारा राखी के शुभ अवसर पर कपड़े भेंट किए।
इस सहयोग से बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और उनमें आत्मविश्वास की नई चमक देखने को मिली।
संस्था के सदस्यों ने दानदाताओं एवं सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
“ऐसी पहल न केवल बेटियों की पढ़ाई में सहायक होती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण की मजबूत नींव भी रखती है।”
नवमी के इस पावन अवसर पर कन्या भोज और सेवा की यह प्रेरणादायी पहल समाज में एक मानवता और सहयोग की मिसाल बनकर सामने आई है।
*विशेष नोट:-*
“दैनिक भास्कर बैतूल के श्रीमान अशोक मालवीय जी द्वारा प्रकाशित किया गया कि बालिका गृह 3/01/2024 से सतत् बिना अनुदान सहयोग के संचालित है तथा एडिशनल एसपी श्रीमती कमला जोशी जी के मार्गदर्शन और सलाह से बालिका गृह को सार्थक सहयोगात्मक पहल प्राप्त हुई।”
Comments are closed.