स्वच्छता की पाठशाला के एक वर्ष पूर्ण हुऐ ( *अनिल के प्रयासों से स्वच्छता की प्रभात फेरी एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गई*)

बैतूल – स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता की पाठशाला के अंतर्गत 30 सितंबर 2024 माननीय विधायक महोदय जी माननीय कलेक्टर महोदय जी एवं जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ज़ी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय ज़ी के द्वारा स्वच्छता की पाठशाला का क्रियावन सफलतापूर्वक किया गया इस स्वच्छता की पाठशाला को निरंतर आगे बढ़ते हुए लाडो फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता की प्रभात फेरी भी लगभग 19 सप्ताह निकाल गई एवं स्वच्छता की शपथ का आयोजन भी किया गया आज 1 वर्ष पूर्ण होने पर

बच्चों द्वारा विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता की शपथ ग्रहण की गई बड़ी खुशी की बात है कि स्वच्छता की पाठशाला के अंतर्गत बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है श्री अनिल यादव ने कहा की स्वच्छता की पाठशाला को आगे बढ़ाते हुऐ अन्य एक्टिविटीज एवं प्रतियोगिता भी स्वच्छता की टीम के सहयोग से कराई जाएगी जिससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और उत्साह देखने को मिलेगा !