सिवनपाट सेक्टर शांतिपुर परियोजना घोड़ाडोंगरी की आंगनवाड़ी में पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

ग्राम पंचायत सिवनपाट सेक्टर शांतिपुर परियोजना घोड़ाडोंगरी की आंगनवाड़ी में पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया है उक्त कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच सचिव, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पोषण माह का कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता मोटापा नियंत्रण एवं समुदाय मैं पुरुषों की भागीदारी को बढ़ावा देना है अतः जानकारी से अवगत करवाया गया। मोटे अनाजों जैसे जवाहर बजारा मक्का कोदो कुटकी सभी प्रकार खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने की समझाइए की गई।

इस कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्याम बाई, गणेशी भोरसे, भर से दीप्ति नागवंशी, गीता मंडल, गीता उईके, नेहा मखल, जयंती राय, रंगीला तुमराम,एएनएम को आशा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक मालती झारबडे उपस्थित रहे।